vinay singh jharkhandaajtak.in
सुप्रीम कोर्ट में जूनियर कोर्ट असिस्टेंट के 250 अस्थायी पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगा गया है। इसके लिए 7 अक्टूबर से फॉर्म फिलप शुरू होगा। इसके लिए किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए और कंप्यूटर का नॉलेज होने चाहिए। अंग्रेजी टाइपिंग में कम से कम 35 शब्द प्रति मिनट की स्पीड होनी चाहिए। जूनियर कोर्ट असिस्टेंट के लिए कम से कम 18 वर्ष और अधिक से अधिक 30 वर्ष की आयु दी गई है समान्य वर्ग के लिए, फॉर्म भरने के लिए ₹1500 और एससी, एसटी, ओबीसी और अन्य के लिए ₹750 का शुल्क है। सुप्रीम कोर्ट की जूनियर कोर्ट असिस्टेंट भर्ती में उम्मीदवार का चयन कई चरण में आयोजित होगा। सबसे पहले, उम्मीदवार को ऑब्जेक्टिव टाइप परीक्षा देनी होगी। उसके बाद कंप्यूटर टाइपिंग टेस्ट, डिस्क्रिप्टिव टेस्ट और अंत में इंटरव्यू भी दिया जाएगा। ऑब्जेक्टिव टाइप टेस्ट में 100 अंक होगा, जिसमें से पास होने के लिए कम से कम 50 अंक लाना जरूरी है। कंप्यूटर टाइपिंग test में 50 अंक होगा, जिसमें पास होने के लिए 25 अंक लाना जरूरी है। डिस्क्रिप्टिव टेस्ट परीक्षा 100 अंक का होगा। उसमें भी 50 अंक लाना पड़ेगा। चयन प्रक्रिया के अंतिम चरण में 25 अंक का इंटरव्यू होगा, जिसमें सफल होने के लिए कम से कम 13 अंक प्राप्त करना होगा।