vinay singh jharkhandaajtak.in
प्रेस विज्ञप्ति
विश्व पर्यावरण दिवस पर चित्रांकन प्रतियोगिता संपन्न
आदित्यपुर/गम्हरिया, 05 जून 2026
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मानव संसाधन विकास संस्थान द्वारा परमाणु इंस्टीट्यूट, सुधा डेयरी, आदित्यपुर-गम्हरिया रोड में आयोजित चित्रांकन प्रतियोगिता सफलतापूर्वक संपन्न हुई। प्रतियोगिता में कक्षा 6 से 12 तक के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर पर्यावरण संरक्षण, प्लास्टिक प्रदूषण उन्मूलन एवं जलवायु परिवर्तन जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
प्रतियोगिता को तीन समूहों में आयोजित किया गया था। प्रतिभागियों ने आकर्षक एवं संदेशपरक चित्रों के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी संवेदनशीलता एवं जागरूकता का परिचय दिया। निर्णायक मंडल द्वारा सभी चित्रों का मूल्यांकन किया गया।
कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों को उनकी सहभागिता के लिए प्रशस्ति पत्र (Certificate of Participation) प्रदान कर सम्मानित किया गया। आयोजकों ने प्रतिभागियों के उत्साह एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
संस्थान के पदाधिकारियों ने बताया कि प्रतियोगिता के परिणामों की घोषणा सोमवार को की जाएगी तथा प्रत्येक समूह के विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किया जाएगा।
इस अवसर पर संस्थान के पदाधिकारी, अभिभावकगण एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने ऐसे रचनात्मक कार्यक्रमों को विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास एवं पर्यावरणीय चेतना के लिए महत्वपूर्ण बताया।
इस अवसर पर
किशोर कुमार प्रसाद, मिथिलेश सिंह, अंकित राज, पूनम बर्मन ,मंजुरी हसदा, दिलीप मुर्मू
के सहभागिता सराहनीय रहा।
जारीकर्ता:
मंजुरी हाँसदा
मानव संसाधन विकास संस्थान,
विश्व पर्यावरण दिवस चित्रांकन प्रतियोगिता आयोजन समिति