वर्ष 2026 के न्यू के ऑकलैंड में हॉकी टूर्नामेंट में झारखंड के कितने खिलाड़ी गए हैं

Share The News

vinay singh jharkhandaajtak.in

झारखंड के किस खिलाड़ी को वर्ष 2026 के न्यूजीलैंड में आयोजित होने वाली एफआईएच विमिंस नेशंस कप के लिए महिला हॉकी टीम में रखा गया है।
Vinay singh Vinayiasacademy.com
इस वर्ष झारखंड के 3 खिलाड़ी को जगह मिली है। राज्य की स्टार मिडफील्डर सलीमा टेटे टीम की कैप्टन रहेंगी, जबकि अनुभवी डिफेंडर निक्की प्रधान और उभरती मिडफील्डर दीपिका सोरंग टीम का हिस्सा है। सिमडेगा की सलीमा टेटे और दीपिका सोरेंग तथा खूंटी की निक्की प्रधान वर्तमान में रांची रेलवे में कार्यरत हैं। निक्की 200 से अधिक अंतर्राष्ट्रीय मुकाबले खेल चुकी है, जबकि तीनों खिलाड़ी हाल ही में ऑस्ट्रेलिया दौरे पर भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व भी कर चुके हैं। झारखंड की हॉकी प्रतिभा इसी कारण से राष्ट्रीय स्तर पर चमक रही है। न्यूज़ीलैंड के ऑकलैंड में यह मैच जून महीने में खेला जाएगा। भारत को पूल ए में जापान, अमेरिका और उरुग्वे के साथ रखा गया है। भारतीय टीम अपने अभियान की शुरुआत 15 जून को अमेरिका के खिलाफ करेगी। इसके बाद 16 जून को जापान और 18 जून को रुग्वे से मुकाबला होगा। सेमीफाइनल 20 जून को और फाइनल 21 जून को खेला जाएगा। वर्तमान में जापान में चल रहे अंडर 18 एशिया कप में भी झारखंड के 8 खिलाड़ी भारतीय टीम में शामिल हैं।


Share The News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *