शिक्षायतन का कराइकेला में डिजिटल प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न

Share The News

vinay singh jharkhandaajtak.in

शिक्षायतन, कराइकेला (पश्चिमी सिंहभूम) में डिजिटल साक्षरता प्रशिक्षण का सफल समापन

कराइकेला, पश्चिमी सिंहभूम।मानव संसाधन विकास संस्थान के तत्वावधान में शिक्षायतन, कराइकेला में आयोजित महिला डिजिटल साक्षरता अभ्यास वर्ग का सफलतापूर्वक सम्पन्न किया गया। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में क्षेत्र की लगभग 38 महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं को डिजिटल रूप से सशक्त बनाना तथा उन्हें मोबाइल, इंटरनेट, डिजिटल भुगतान एवं ऑनलाइन सेवाओं के सुरक्षित उपयोग के प्रति जागरूक करना था। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को मोबाइल के बुनियादी उपयोग, इंटरनेट सर्च, व्हाट्सएप संचालन, यूपीआई के माध्यम से डिजिटल भुगतान तथा साइबर सुरक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियाँ दी गईं।

इस अवसर पर किशोर प्रसाद, डा. सुरुचि कुमारी एवं मंजूरी हांसदा ने प्रशिक्षक के रूप में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और प्रतिभागियों को सरल एवं व्यवहारिक तरीके से प्रशिक्षण प्रदान किया।

कार्यक्रम के अवसर पर प्रतिभागियों ने अपने अनुभव साझा करते हुए इसे अत्यंत उपयोगी एवं प्रेरणादायक बताया। उन्होंने कहा कि इस प्रशिक्षण से उन्हें डिजिटल माध्यमों का आत्मविश्वास के साथ उपयोग करने की प्रेरणा मिली है।

इस अवसर पर परेश मंडल, अवनी मंडल, सुष्मिता देवी, अवंती नायक, निशामनी मिश्रा, साधना साहू, कविता नायक, प्रीति नायक, मंजू गागराई, निकिता मंडल, भूमिका महतो आदि उपस्थित रहे।

संस्थान के प्रतिनिधियों ने कहा कि इस प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रम महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने तथा डिजिटल इंडिया के लक्ष्य को साकार करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम हैं।
डॉ रणजीत प्रसाद
सचिव
मानव संसाधन विकास संस्थान
8986882563


Share The News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *