झारखंड में उद्यम के विकास से भारत का विकास कैसे होगा इसे लेकर मंथन

Share The News

vks jharkhand aaj tak news

झारखंड से भारत: उद्यमिता को नई दिशा देने पर मंथन

झारखंड में उद्यमिता और स्टार्टअप इकोसिस्टम को मजबूती देने की दिशा में एक अहम पहल के तहत नवाचार रिसर्च इनक्यूबेशन एंड इनोवेशन काउंसिल (NRIIC) द्वारा “झारखंड से भारत” विषय पर उच्चस्तरीय संवाद का आयोजन होने जा रहा है। यह कार्यक्रम कॉन्स्टिट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया, नई दिल्ली में आयोजित होगा।
कार्यक्रम में झारखंड और पूर्वी भारत से जुड़े उद्यमियों, निवेशकों, इनक्यूबेटर लीडर्स और नीति विशेषज्ञों ने भाग लिया। संवाद का उद्देश्य राज्य में पूंजी, मार्गदर्शन और संस्थागत सहयोग को बढ़ावा देना तथा झारखंड को राष्ट्रीय उद्यमिता मानचित्र पर मजबूत स्थान दिलाना है।
झारखंड को उद्यमिता का केंद्र बनाने पर जोर
संवाद में वक्ताओं ने कहा कि झारखंड ने देश को अनेक प्रतिभाशाली उद्यमी और पेशेवर दिए हैं, जिन्होंने महानगरों में जाकर सफल व्यवसाय खड़े किए। अब आवश्यकता है कि यह अनुभव, निवेश और नेतृत्व पुनः राज्य से जुड़े, जिससे स्थानीय युवाओं को अवसर मिल सके।
कार्यक्रम के दौरान पूर्वी भारत उद्यमिता कॉरिडोर की परिकल्पना पर भी चर्चा हुई, जिसमें झारखंड को पायलट राज्य के रूप में विकसित करने की योजना है। इस कॉरिडोर का उद्देश्य अगले तीन वर्षों में एक सशक्त और टिकाऊ स्टार्टअप इकोसिस्टम तैयार करना है।
इन मुद्दों पर चर्चा होगी।
• NRIIC की भूमिका और जमीनी स्तर पर किए जा रहे प्रयास
• झारखंड में स्टार्टअप्स के लिए निवेश और मेंटरशिप की संभावनाएं
• प्राथमिक क्षेत्र और उभरते अवसर
• टियर-2 और टियर-3 शहरों में उद्यमिता को बढ़ावा देने के उपाय
• नीति और संस्थागत सहयोग की आवश्यकता
प्रमुख प्रतिभागी
कार्यक्रम में कई जाने-माने उद्यमी और इकोसिस्टम लीडर्स शामिल हुए, जिनमें प्रमुख रूप से:
प्रतिभागियों की सूची (हिंदी)
क्रम सं. नाम पदनाम संस्था / कंपनी / स्टार्ट-अप
1 संतोष शर्मा मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) बुक माई जेट
2 अरुणाभ सिन्हा संस्थापक यूक्लीन
3 सूर्यकांत जी मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) एआईसी-बिमटेक (इन्क्यूबेशन सेंटर)
4 अंशुल कुमार खुदरा बिक्री (डिवाइसेज़) एवं ग्राहक अनुभव प्रमुख गूगल
5 सतीश मिश्रा वरिष्ठ प्रबंधक, कॉर्पोरेट रिलेशंस ग्रीन सेल मोबिलिटी
6 राजीव कुमार संस्थापक होगा ही डॉट कॉम
7 कुणाल दिव्यांशु संस्थापक व्हाइट ग्लव्स
8 नेहा संस्थापक स्वधा एग्री
9 हिमांशु जोशी राज्य नवाचार मिशन नीति आयोग
10 क्षितिज आनंद संस्थापक करे के बा वेंचर्स
11 अमित कुमार मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) ड्रॉप्टी
12 रवि भारद्वाज संस्थापक लीगल सलाह
13 प्रणय माथुर संस्थापक बैकर
14 आदित्य अरोड़ा मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) फाड कैपिटल
15 डॉ. सौरभ त्रिवेदी एसोसिएट प्रोफेसर एवं CEO इन्क्यूबेशन सेंटर, स्कूल ऑफ मैनेजमेंट, आईआईएलएम विश्वविद्यालय
16 विजय सिंह राठौड़ सह-संस्थापक एवं CEO सूनिकॉर्न वेंचर्स
17 नितिन सेठी वेंचर बिल्डर —
18 सागर — डीएडी
19 सौरभ जैन — अंकल मैथ लैब
20 अजय सिंह राजावत वरिष्ठ प्रबंधक भाषिणी, मेइटी (भारत सरकार)
21 अमरेश श्रीवास्तव विशेष वरिष्ठ संवाददाता द एशियन एज एवं डेक्कन क्रॉनिकल
22 शिवांगी जैन पूर्व वरिष्ठ एवीपी स्टार्टअप इंडिया
23 अभिषेक कुमार संस्थापक ज़ॉक्सोडे
24 विजय वीर सिंह मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) रनवे इन्क्यूबेटर, यूपीईएस देहरादून
25 आरुष धवन संस्थापक सर्विज़
26 प्रियम के. संस्थापकों के विधिक सलाहकार —
27 अखिल पीयूष अधिवक्ता —
28 गरिमा सेठ निवेश बैंकर मेरिसिस एडवाइजर्स
29 कार्तिक चौधरी प्रबंधक एनएसआरसीईएल
30 अमर नाथ सिंह संस्थापक एनआरआईआईसी

झारखंड के लिए क्या होगा लाभ
वक्ताओं ने कहा कि इस तरह की पहल से राज्य में निवेश बढ़ेगा, स्थानीय युवाओं को उद्यमिता के अवसर मिलेंगे और झारखंड को एक नवाचार-आधारित, समावेशी विकास मॉडल के रूप में स्थापित किया जा सकेगा।
कार्यक्रम का मकसद है कि संवाद को आगे बढ़ाकर इसे दीर्घकालिक सहयोग और ठोस कार्ययोजनाओं में बदला जाए, ताकि झारखंड को भारत की उद्यमिता यात्रा से मजबूती से जोड़ा जा सके।
यह जान करी औपचारिक तौर पर अमर नाथ सिंह, निदेशक, नवाचार रिसर्च इन्क्यूबेशन एंड इनोवेशन कौंसिल ने साझा की और साथ में संतोष शर्मा, मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) बुक माई जेट, अभिषेक कुमार, संस्थापक, ज़ॉक्सोडे एवं सागर चाना, उद्यमी उपस्थित थे


Share The News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *