Minakshijharkhandaajtak
सुदिव्य कुमार सोनू पर्यटन मंत्री झारखंड ने कहा कि झारखंड जल्द ही टूरिज्म हब बनेगा
सुदिव्य कुमार सोनू पर्यटन मंत्री झारखंड ने कहा है कि जल्द बड़ी कंपनियों से करेंगे समझौता वित्तीय वर्ष 2025-26 में हम पर्यटक विकास पर 336.64 करोड रुपए खर्च करने की योजना बना रहे हैं यह राशि जलप्रपातों, रोपवे ,गलास ब्रिज जैसे मुख्य पर्यटन स्थलों के सौंदर्यीकरण और बुनियादी ढांचे के विकास के साथ-साथ उनकी टूरिज्म को बढ़ावा देने पर खर्च की जाएगी राज्य को पर्यटन से प्रतिवर्ष औसतन 208.70 करोड़ का राजस्व प्राप्त होता है कई प्रमुख स्थलों का विकास एडवेंचर और ग्रामीण पर्यटन को मिलेगा नया आयाम थीम आधारित पर्यटन शुरू करने की योजना आयरन और खदानों को देख सकेंगे पर्यटक । पर्यटन के विकास से आधारभूत संरचनाओं से सुधार भी स्वाभाविक रूप से होगा। जैसे बेहतर सड़के , सुगम यातायात , होटल और गेस्ट हाउस जैसी सुविधाएं विकसित होगी कोल्हान में पर्यटन की संभावनाओं को देखते हुए जमशेदपुर में एयरपोर्ट निर्माण भी अत्यंत आवश्यक माना जा रहा है ताकि दूर दराज के पर्यटक आसानी से पहुंचे सके ।