Minakshi , jharkhandaajtak
झारखंड सरकार ने बढ़ाया सेस महंगा होगा लोहा- कोयला 7000 तक बढ़ेगी आय
झारखंड में कोयला,लोहा, बॉक्साइट और लाइम स्टोन महंगा होगा। राज्य सरकार ने इन खनिजों पर उपकर की दरें बढ़ा दी है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में खान एवं बटन विभाग का यह प्रस्ताव स्वीकृत हुआ इसमें खनन कंपनियों की लागत बढ़ेगी और आम जनता पर बोझ आएगा। राज्य सरकार का मानना है कि इससे राज्य की आमदनी बढ़ेगी और विकास योजनाओं को गति मिलेगी जिससे राज्य सरकार को करीब 7000 करोड़ का सालाना अतिरिक्त राजस्व मिलेगा ।
सेस बढ़ने से खनन पर होने वाले खर्च में वृद्धि होगी क्योंकि खनन कंपनियों अब को सरकार को प्रति मेट्रिक टन ज्यादा सेस देना होगा। कम मार्जिन पर काम करने वाली कंपनियों पर वित्तीय दबाव बढ़ेगा। बढ़ी हुई लागत से अंततः कोयला, लोहा और अनेक खनिज उत्पादों की कीमतों में वृद्धि होगी।
झारखंड में कोयला, लोह अयस्क, बॉक्साइट और चूना पत्थर का वार्षिक उत्पादन बदलता रहता है।औसत आंकड़ों के अनुसार राज्य में कोयला लगभग 150-160 मिलियन टन, लोह अयस्क 45-55 मिलियन टन, बॉक्साइट लगभग 2.22 मिलियन टन एवं चूना- पत्थर का 79 मिलियन टन उत्पादन होता है।