Vks jharkhand aaj tak news
ईएसआईसी कर्मचारी राज्य बीमा निगम में श्रमिकों के बच्चों के लिए एमबीबीएस की 466 सीट है आरक्षित.
Vks jharkhand aaj tak news in
देश के 11 मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल और एक डेंटल एवं दो नर्सिंग कॉलेज के अलावा कुछ सरकारी मेडिकल कॉलेज में भी आरक्षण ईएसआईसी कैटेगरी में दिया जाता है .इसकी शुरुआत 2017 -2018 से हुई थी लेकिन अभी तक बहुत सारे सीट खाली रह जाते हैं. रांची में भी ईएसआईसी अस्पताल की राष्ट्रीय मेडिकल काउंसिल की एक कॉलेज है जिसे अभी तक मान्यता नहीं मिला है. अप्रैल 2025 में 220 बेड वाले नए मेडिकल कॉलेज अस्पताल का उद्घाटन हुआ था .अगले सत्र में यहां पर 50 सीट एमबीबीएस की दी जा रही है, जिसमें से 40% सीट ईएसआईसी से जुड़े श्रमिक के बच्चों के लिए आरक्षित होगी .जानकारी के मुताबिक कर्मचारी राज्य बीमा निगम में विमित श्रमिकों के बच्चों के लिए एमबीबीएस की 466 ,बीडीएस की 28, बीएससी नर्सिंग की 60 और पैरामेडिकल की 104 सीट आरक्षित है. विमित व्यक्ति के बच्चे आईपी कोटा के तहत इसका लाभ उठाते हैं. इसके द्वारा संचालित देश के 11 मेडिकल कॉलेज बनाए गए हैं. जिसमें इन बच्चों को कुछ कम नंबर पर एमबीबीएस में दाखिला होता है .इसमें फीस भी कम लगता है. इसके द्वारा ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज फरीदाबाद हरियाणा में कुल 100 में से 43 सीट आरक्षित है. कोलकाता में 100 में से 65 सीट आरक्षित है .बेंगलुरु में 100 में से 56 सीट आरक्षित है. गुलबर्गा में 100 में से 56 सीट आरक्षित है .हैदराबाद में 100 में से 43 सीट आरक्षित है. अलवर में 50 में से 20 सीट आरक्षित है. बिहटा बिहार में 100 में से 35 सीट आरक्षित है. कोयंबटूर तमिलनाडु में 100 में से 43 सीट आरक्षित है. मंडी हिमाचल प्रदेश में 100 में से 36 सीट आरक्षित है .शांता नगर तेलंगाना में 100 में से 254 सीट आरक्षित है .चेन्नई में 100 में से 43 सीट आरक्षित है. रोहिणी दिल्ली में 50 में से 28 सीट आरक्षित है. इसका लाभ लेने के लिए ईएसआईसी अधिकारी से एक वैलिड प्रमाण पत्र वार्ड आफ आईपी सर्टिफिकेट प्रस्तुत करना जरूरी है .योग्य उम्मीदवार ईएसआईसी की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से इस विशेष कोटा के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.