विजया गार्डन क्लब हाउस मैदान के छठ घाट में सैकड़ो श्रद्धालुओं ने दिया अर्ध्य, छठ घाट व्यवस्थापक समिति ने किया था प्रबंध

Share The News

Vks jharkhand aaj tak news

विजया गार्डन में छठ घाट व्यवस्थापक समिति के संयुक्त प्रयास से क्लब हाउस मैदान में छठ घाट का निर्माण करवाया था, जिसमें सैकड़ो श्रद्धालु ने भगवान भास्कर को अर्ध्य देकर जीवन में उन्नति की कामना की. इस संबंध में छठ व्यवस्थापक समिति ने बताया कि वे सभी बिल्डर फनी भूषण महतो जी के शुक्रगुजार हैं जिनकी देखरेख में मुन्ना कुमार वरुण प्रधान एवं शशांक जी ने त्वरित एक छठ घाट का निर्माण करवाया. छठ घाट व्यवस्थापक समिति ने यह भी बताया कि प्रत्येक वर्ष यहां आयोजन किया जाएगा. इस संबंध में समिति के बीके प्रसाद, राजेश कुमार सिंह, नवीन कुमार वर्मा ,मुकेश कुमार, परशुराम सिंह ,सुब्रत सरकार, कौशल कुमार सिंह, सुबोध सिंह, विनय सिंह ,विवेक कुमार ,संजय कुमार, विजय प्रताप सिंह ,अजीत वर्मा, एमके झा, गिरी जी, पीके बस्तिया, रामकृपाल तिवारी, अजय कुमार, एक के लाल सीसी दास ने बताया की कॉलोनी के लोग ने यह निर्णय लिया था की छठ घाट समिति विजया गार्डन कॉलोनी के अंदर ही एक छठ घाट का निर्माण करवा कर पूजा होना चाहिए. समिति के सदस्यों ने यह भी बताया कि अगले वर्ष सांस्कृतिक कार्यक्रम भी छठ माता के लिए रखा जाएगा और भोग की व्यवस्था भी की जाएगी.


Share The News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *