रांची विश्वविद्यालय में परीक्षा विभाग में सिर्फ 10 कर्मचारी हैं और इनके भरोसे डेढ़ लाख विद्यार्थी है .जिसमें परीक्षा लेना , रिजल्ट निकालना और डिग्री बनाने से लेकर कई काम का जिम्मा परीक्षा विभाग का होता है .कर्मचारी कम होने के कारण यहां स्नातक का सेशन 6 महीने लेट चल रहा है और इस वजह से विद्यार्थियों को कई परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है अगर देखा जाए तो यहां एक कर्मचारी पर 15000 विद्यार्थी हैं और छात्रों को स्टाइपेंड मिलने में भी बहुत देरी हो रही है.कल्याण विभाग ऑनलाइन अप्लाई करने के लिए कहता है लेकिन वेबसाइट साल में एक बार ही ओपन होता है और कर्मचारी कम होने के कारन मार्कशीट लेट से मिलता है जिससे विद्यार्थी अपना मार्कशीट को टाइम रहते वेबसाइट पर अपलोड नहीं कर पाते.
विश्वविद्यालय मे विभिन्न स्ट्रीम में कितने छात्र छात्राएं-
स्नातक -75000
स्नातकोत्तर -30000
वोकेशनल -20000
B.Ed -5600
पी एच डी-200
एम फिल-220 और
इंजीनियरिंग- 250