भाजपा ने बुधवार को रांची स्थित अपने प्रदेश कार्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान अपना घोषणा पत्र जारी किया और इसका नारा है संकल्प से सिद्धि तक. इस मौके पर केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद के साथ मंत्री अर्जुन मुंडा मुख्यमंत्री रघुवर दास और भाजपा के सभी नेता मौजूद थे इस संकल्प पत्र में भाजपा ने 5 साल की उपलब्धियों के बारे में बताया और साथ ही साथ आने वाले 5 साल का एजेंडा भी घोषित किया और जनता से यह वादा किया गया है कि उन्हें सस्ता एवं सुलभ जीवन दी जाएगी.इसमें महिला सशक्तिकरण पर भी जोर दिया गया है और गरीबी को मिटाने का संकल्प के साथ-साथ आदिवासी समुदाय को और समृद्धि शाली बनाने की बात कही है.
इसमें इस घोषणापत्र में मुख्य बातें:
-1 से 12वीं कक्षा तक शिक्षा के अधिकार का विस्तार किया जाएगा
-देश भर में लगभग 1000000 शिक्षकों के खाली पदों को भरा जाएगा
- semester सिस्टम लागू किया जाएगा -स्कूलों में दोपहर के भोजन के अतिरिक्त ब्रेकफास्ट भी मिलेगा
-12वीं के बाद B.Ed 4 साल , स्नातक के बाद 2 साल तथा स्नातकोत्तर बाद 1 वर्ष का होगा - शिक्षक नियुक्ति में साक्षात्कार अवश्य लिया जाएगा
- शिक्षामित्र ,पारा टीचर ,गेस्ट टीचरों की नियुक्ति नहीं होगी
- शिक्षा आयोग की स्थापना की जाएगी
-सेमेस्टर सिस्टम लागू होगा - आदिवासी बच्चों को मुफ्त कोचिंग की सुविधा प्रदान की जाएगी