रूपम सोनाली 11th -13th Jpsc(Rank-258) को विनय आईएएस अकैडमी में सम्मानित किया गया

Share The News

Minakshi jharkhand

जमशेदपुर। झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) की 11वीं से 13वीं संयुक्त सिविल सेवा परीक्षा, 2025 के घोषित परिणाम में जमशेदपुर की रुपम सोनाली ने 268वीं रैंक प्राप्त कर अपने परिवार, शहर और शिक्षा संस्थान का मान बढ़ाया है। रुपम सोनाली ने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय विनय आईएएस अकादमी, जमशेदपुर और विशेष रूप से संस्थान के निदेशक विनय सर को दिया है। रुपम ने कहा कि तैयारी के दौरान सही दिशा में मेहनत, निरंतर अभ्यास और सटीक रणनीति पर ध्यान देना सबसे अहम रहा। विनय आईएएस अकादमी, जमशेदपुर में मिली गुणवत्तापूर्ण कोचिंग, नियमित टेस्ट सीरीज़, विषयों की गहन समझ और पर्सनल गाइडेंस ने उनकी सफलता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
विनय आईएएस अकादमी, जमशेदपुर लंबे समय से झारखंड व देशभर के अभ्यर्थियों को सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी में मार्गदर्शन देता आ रहा है। यहां से कई प्रतिभाशाली छात्र-छात्राएं जेपीएससी, यूपीएससी और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता हासिल कर चुके हैं।संस्थान के निदेशक विनय सर ने कहा कि “रुपम सोनाली की सफलता मेहनत, अनुशासन और सही मार्गदर्शन का परिणाम है, जो आने वाले अभ्यर्थियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी।”रुपम सोनाली की यह उपलब्धि न केवल उनके परिवार के लिए, बल्कि विनय आईएएस अकादमी, जमशेदपुर और पूरे झारखंड के लिए गर्व का क्षण है।


Share The News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *