128वीं रैंक प्राप्त करके बड़ी उपलब्धि हासिल की -रोशन कुमार दिव्यांश

Share The News


जमशेदपुर। झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) की 11वीं से 13वीं संयुक्त सिविल सेवा परीक्षा, 2025 के परिणाम में रोशन कुमार दिव्यांशु ने 128वीं रैंक प्राप्त कर एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। रोशन की यह सफलता न केवल उनके परिवार के लिए गर्व का विषय है, बल्कि जमशेदपुर स्थित विनय आईएएस अकादमी के लिए भी एक और गौरवपूर्ण क्षण है। रोशन कुमार दिव्यांशु ने बताया कि उनकी सफलता के पीछे कड़ी मेहनत, निरंतर अभ्यास और संस्थान में मिला सटीक मार्गदर्शन सबसे बड़ा कारण है। उन्होंने विशेष रूप से विनय सर का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यहां की सुव्यवस्थित पढ़ाई, नियमित मॉक टेस्ट, और व्यक्तिगत मार्गदर्शन ने उनकी तैयारी को नई दिशा दी।विनय आईएएस अकादमी, जमशेदपुर वर्षों से सिविल सेवा परीक्षाओं के इच्छुक छात्रों के लिए उत्कृष्ट कोचिंग का केंद्र रहा है। यहां से कई छात्र जेपीएससी, यूपीएससी और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में चयनित होकर समाज में अपनी पहचान बना चुके हैं।संस्थान के निदेशक विनय सर ने कहा, “रोशन की सफलता इस बात का प्रमाण है कि सही मेहनत, अनुशासन और मार्गदर्शन से हर लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।”रोशन कुमार दिव्यांशु की यह उपलब्धि आने वाले सिविल सेवा अभ्यर्थियों के लिए प्रेरणा का स्रोत है और जमशेदपुर तथा झारखंड के लिए गर्व का क्षण भी।


Share The News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *