Minakshi jharkhand
इस वर्ष जेपीएससी परीक्षा में 165वीं रैंक लाने वाले प्रेमचंद विनय आईएएस अकैडमी में आकर विनय सर से मुलाकात की. झारखंड लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित 11 से 13वीं सिविल सेवा परीक्षा में हजारीबाग के प्रेमचंद ने विनय आईएएस अकैडमी मैं आकर छात्र-छात्राओं को अपने अनुभव साझा किया. विनय आईएएस अकादमी के निदेशक विनय सर ने उन्हें सम्मानित किया. इस मौके पर बड़ी संख्या में jpsc /यूपीएससी की तैयारी करने वाले छात्र-छात्राएं मौजूद रहे. अकादमी में अपने अनुभव को साझा करते हुए प्रेमचंद ने कहा की तैयारी के दौरान ही जब विनय सर के पास आए थे तो इंटरव्यू के बाद ही उन्होंने बता दिया था कि आपका सिलेक्शन होगा और एक बेहतर रैंक आएगा. उन्होंने कहा कि बीच-बीच में आकर छात्र-छात्राओं को मार्गदर्शन देते रहेंगे की नोट्स कैसे बनाना है. मुख्य परीक्षा के लिए उत्तर अभ्यास कैसे करना है. विनय आईएएस अकैडमी के निदेशक विनय सिंह ने कहा कि इस बार विनय आईएएस अकैडमी का रिजल्ट अच्छा हुआ है और विभिन्न प्रांत के बच्चे सफल हुए हैं.प्रतिदिन एक selected students विनय आईएएस अकैडमी के केंद्र में आकर स्टूडेंट को जानकारी दे रहे हैं.