खुशी पांडे 11-13th jpsc(13th rank) को विनय आईएएस अकैडमी में सम्मानित किया गया

Share The News

इस वर्ष जेपीएससी परीक्षा में 13वीं रैंक लाने वाली जमशेदपुर की टॉपर खुशी पांडे ने विनय आईएएस अकैडमी में आकर विनय सर से मुलाकात की
झारखंड लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित 11 से 13वीं सिविल सेवा परीक्षा में जमशेदपुर एवं कोल्हान की टॉपर खुशी पांडे ने विनय आईएएस अकैडमी में आकर छात्र-छात्राओं को अपने अनुभव साझा किया. विनय आईएएस अकादमी के निदेशक विनय सर ने उन्हें सम्मानित किया. इस मौके पर बड़ी संख्या में जेपीएससी यूपीएससी की तैयारी करने वाले छात्र छात्राएं मौजूद रहे. अकादमी में अपने अनुभव को साझा करते हुए खुशी पांडे ने कहा की तैयारी के दौरान ही जब वह विनय सर के पास आई थी तो इंटरव्यू के बाद ही उन्होंने बता दिया था कि आपका सिलेक्शन होगा और एक बेहतर रैंक आएगा. उन्होंने यह बताया की पहला प्रयास में उन्होंने परीक्षा पास की है और क्षेत्रीय भाषा के रूप में उन्होंने हिंदी भाषा को लिया था .इस मौके पर खुशी पांडे के पिता प्रमोद कुमार पांडे भी उपस्थित थे. जो वर्तमान में पीपल्स अकादमी न्यू बाराद्वारी में फिजिकल एजुकेशन के एक शिक्षक है. खुशी पांडे ने कहा कि वह बीच-बीच में आकर छात्र छात्राओं को मार्गदर्शन देती रहेगी कि नोट्स कैसे बनाना है. मुख्य परीक्षा के लिए उत्तर अभ्यास कैसे करना है. उन्होंने कहा कि उनका अब उद्देश्य यूपीएससी परीक्षा को क्रैक करना है और इसकी तैयारी उन्होंने विनय सर के मार्गदर्शन में शुरू कर दिया है. विनय आईएएस अकादमी के निदेशक विनय सिंह ने कहा इस बार भी विनय आईएएस अकैडमी का रिजल्ट अच्छा हुआ है और विभिन्न प्रांत के बच्चे सफल हुए हैं .प्रतिदिन एक बच्चे विनय की अकादमी के केंद्र में आकर स्टूडेंट को जानकारी दे रहे हैं.


Share The News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *