खूंटी के नॉलेज सिटी में सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज खोला जा रहा है. खूंटी के रीवा बिरहु चीरहाटू और इदरी में 404 एकड़ जमीन में सरकारी कॉलेज खोला जाएगा. 17 जुलाई 2011 को खूंटी नॉलेज सिटी का उद्घाटन किया गया था. इसके लिए 18 करोड़ रूपया की राशि वितरित भी किया गया था. यहां पर पहले से एक एकलव्य विद्यालय चल रहा है जबकि राज्य सरकार ने इसी परिसर में रक्षा शक्ति विश्वविद्यालय के भवन निर्माण कार्य को आधे में ही रोक दिया है .इसके लिए अलग स्थान पर भवन बनाया जा रहा है