झारखंड का हर घर नल जल योजना पूरा नहीं हुआ है .सबसे ज्यादा काम सिमडेगा जिले में हुआ है. सबसे कम जामताड़ा जिले में. जल शक्ति मंत्रालय द्वारा केंद्र सरकार और राज्य सरकार मिलकर यह योजना चल रही है .झारखंड में चल रही लगभग 12000 करोड रुपए की यह योजना है .15 अगस्त 2019 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने हर घर नल जल योजना की शुरूआत किया था. इसका उद्देश्य था कि देश के प्रत्येक ग्रामीण घर तक पीने का पानी नल के माध्यम से पहुंचाया जाना चाहिए. जहां का जलाशय या सतही जल स्रोत उपलब्ध नहीं है वहां ओवरहेड टैंक बनाकर जलापूर्ति की जाती है. झारखंड में स्थिति बहुत अच्छी नहीं है अभी तक सिर्फ 55% घर तक ही पानी पहुंचा है . जिसमें सिमडेगा लोहरदगा गिरिडीह रामगढ़ गुमला पश्चिमी सिंहभूम रांची गढ़वा खूंटी हजारीबाग में लगभग 60% घरों में पानी पहुंच गया है