झारखंड पुलिस भर्ती में उम्र सीमा में छूट मिलेगी

Share The News

Vks jharkhand aaj tak in

सिपाही भर्ती विज्ञापन में उम्र सीमा में छूट मिलेगी. झारखंड आरक्षी प्रतियोगिता परीक्षा 2023 का पूर्व से प्रकाशित विज्ञापन को रद्द कर राज्य सरकार नया विज्ञापन लाएगी. इसमें यह स्पष्ट कर दिया गया है कि अभ्यर्थी को उम्र सीमा में छूट दिया जाएगा. पूर्व में संदर्भ तिथि क्रमशः 1 अगस्त 2023 और 1 अगस्त 2019 रखा गया था. इस प्रस्ताव से प्रतिभागी को काफी सहूलियत होगी. उनके सामने उम्र घटने बढ़ने का कोई चक्कर नहीं रहेगा. आवेदन शुल्क में छूट के साथ ही संयुक्त भर्ती परीक्षा के तहत निकाले जाने वाले नए विज्ञापन में आवेदक को निर्धारित अधिकतम आयु सीमा में अतिरिक्त छूट दी जाने का भी प्रस्ताव लाया गया है .यानी कि नए विज्ञापन में अधिकतम आयु सीमा को झारखंड आरक्षी प्रतियोगिता परीक्षा की तय सीमा के तहत ही रखा जाएगा. पहले ही 12 मार्च को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में कैबिनेट ने पुलिस कक्ष पाल सिपाही रक्षा वाहिनी उत्पाद सिपाही संयुक्त भर्ती नियमावली 2025 के गठन की स्वीकृति दे दी थी. तब कैबिनेट सचिव ने कहा था की नई नियमावली के आधार पर सिपाही की बहाली की जाएगी. जिन लोगों पहले आवेदन भर दिया है उन्हें फिर से शुल्क जमा नहीं करना होगा. क्योंकि अभी तक इसकी परीक्षा प्रक्रिया किसी भी स्तर पर शुरू नहीं हुई है लेकिन अब नई नियमावली से प्रक्रिया पूरा कर दिया जाएगा. सिपाही के कुल 4919 रिक्त पद है 20 जिला में नियमित स्तर पर कुल 3799 और 11 जिला में बैकलोग पर कुल 1120 पदों पर नियुक्ति की जानी है.


Share The News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *