11thjpsc to 13thjpsc कार्मिक विभाग पहुंचा मामला

Share The News

Vks Jharkhand aajtak in

जेपीएससी का मामला पहुंचा कार्मिक विभाग में उत्तर पुस्तिका जांच मामले में नया मोड़.
झारखंड संयुक्त असैनिक सेवा प्रतियोगिता परीक्षा 2023 की उत्तर पुस्तिका की जांच में गठित तौर पर हुई अनियमितता के शिकायत मिलने के बाद कार्मिक विभाग अब जेपीएससी से बिंदुवार स्पष्टीकरण मांगेगा. स्पष्टीकरण मांगे जाने का निर्णय राज्यपाल सचिवालय द्वारा लिखे गए पत्र के बाद लिया गया है. कार्मिक विभाग जल्द ही इस फाइल को आगे बढ़ाएगी. बता दे कि जब रघुवर दास ने राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार जी के समक्ष के शिकायत की थी कि सिविल सेवा की मुख्य परीक्षा की उत्तर पुस्तिका की जांच में और अनियमितता पाई गई है तो कुल मिलाकर इसमें 11 मामला गिनाया गया था. इसे लेकर राज्यपाल सचिवालय के अपर सचिव ए के सत्यजीत ने 24 जून को जेपीएससी अध्यक्ष को पत्र लिखकर कहा था कि पूर्व मुख्यमंत्री के पत्र के आलोक में आयोग नियम अनुसार कार्रवाई करें. राज्यपाल सचिवालय अपने पत्र के प्रतिलिपि कार्मिक विभाग को सौंप दिया था


Share The News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *