कोडरमा की कबड्डी खिलाड़ी मनीषा का इंडिया कैंप में चयन, वही ब्रह्मांड की उत्पत्ति की खोज टीम में झारखंड के डॉक्टर सिद्धार्थ का चयन. बहरीन में 22 अक्टूबर से 31 अक्टूबर 2025 तक एशियन यूथ गेम्स 2025 का आयोजन किया जा रहा है. भारतीय कबड्डी टीम का वहां चयन किया जाएगा. इसके लिए एमेच्योर कबड्डी फेडरेशन ऑफ इंडिया की ओर से कैंप लगाया गया है. इस कैंप के लिए कोडरमा के झुमरी तिलैया के गुना की रहने वाली मनीषा कुमारी का चयन हुआ है. वहीं दूसरी और ब्रह्मांड की उत्पत्ति के रहस्य की खोज के लिए जिनेवा स्विट्जरलैंड में यूरोपियन ऑर्गेनाइजेशन फॉर न्यूक्लियर रिसर्च ग्रीन द्वारा बिग बैंग सिद्धांत पर वर्षों से प्रयोग किया जा रहा है .अब इसमें झारखंड के सिमडेगा जिले के निवासी वैज्ञानिक डॉक्टर सिद्धार्थ कुमार प्रसाद को भी शामिल किया गया है

Share The News


Share The News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *