नवा बिहान ने महिलाओं को आत्मनिर्भरता के साथ स्वास्थ्य और स्वच्छता के प्रति जागरूक किया टॉयलेट क्लीनर निर्माण प्रशिक्षण एदलहातु, राँची में सफलतापूर्वक सम्पन्न

Share The News

नीतू सिंह Jharkhand aajtak in
नवा बिहान द्वारा आज एदलहातु, राँची में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से तीन दिवसीय महत्वपूर्ण प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस विशेष सत्र में बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का उद्देश्य न केवल महिलाओं को टॉयलेट क्लीनर निर्माण का कौशल सिखाना था, बल्कि उन्हें स्वास्थ्य, स्वच्छता और स्वावलंबन के महत्व से भी अवगत कराना था। प्रशिक्षक नवीन कुमार
प्रशिक्षण के दौरान महिलाओं को टॉयलेट क्लीनर बनाने की सम्पूर्ण प्रक्रिया — कच्चे माल की पहचान, सुरक्षित मिश्रण, मानक के अनुरूप निर्माण, गुणवत्ता परीक्षण, सही पैकिंग और ब्रांडिंग की विस्तृत जानकारी दिए। नवीन जी ने समझाया कि किस प्रकार गुणवत्तायुक्त स्वच्छता उत्पाद बनाकर महिलाएं अपने परिवार और समाज में स्वच्छता बनाए रखने में योगदान कर सकती हैं। साथ ही, स्वच्छता बनाए रखने से संक्रमण, जलजनित बीमारियों और अन्य स्वास्थ्य समस्याओं से बचाव संभव है।
नवा बिहान के अध्यक्ष आर. अजय ने बताया कि यह पहल केवल आर्थिक सशक्तिकरण तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज में स्वच्छता और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता फैलाना भी इसका प्रमुख उद्देश्य है। स्वच्छता सीधे परिवार के स्वास्थ्य से जुड़ी है, और जब महिलाएं इस दिशा में प्रशिक्षित होती हैं तो पूरा परिवार लाभान्वित होता है। टॉयलेट क्लीनर जैसे स्वच्छता उत्पादों के सुरक्षित व घरेलू निर्माण से न केवल आय सृजन होता है बल्कि बीमारियों से भी बचाव होता है।
प्रशिक्षण में विपणन (मार्केटिंग) की रणनीतियों पर भी गहन चर्चा की गई। प्रतिभागियों को सिखाया गया कि वे किस प्रकार अपने बनाए हुए उत्पाद को स्थानीय बाजार, दुकानों, हाट-बाजार, हाउसिंग सोसाइटी, स्कूल-कॉलेज तथा सरकारी संस्थानों तक पहुँचाएं। साथ ही, उन्हें डिजिटल माध्यमों जैसे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म का भी उपयोग करना सिखाया गया ताकि उनके उत्पाद का व्यापक विपणन संभव हो सके।
प्रशिक्षण कार्यक्रम में भाग लेने वाली महिलाओं में जबरदस्त उत्साह देखा गया। प्रतिभागी महिलाओं ने बताया कि अब वे न केवल आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनने की ओर अग्रसर होंगी, बल्कि अपने परिवार के स्वास्थ्य की सुरक्षा में भी योगदान देंगी। उन्होंने यह भी कहा कि नवा बिहान का यह प्रशिक्षण उनके जीवन में नयी दिशा और आत्मविश्वास लेकर आया है।
कार्यक्रम के अंत में नवा बिहान टीम ने सभी महिलाओं से आह्वान किया कि वे इस मिशन को और आगे बढ़ाएं, अपने आसपास की महिलाओं को भी जोड़ें और स्वच्छता तथा आर्थिक सशक्तिकरण के इस अभियान में सहभागी बनें। नवा बिहान का यह प्रयास निश्चित ही समाज के हर वर्ग तक आत्मनिर्भरता और स्वस्थ जीवन का संदेश पहुंचाने की दिशा में एक अनुकरणीय पहल है। प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रियांशु कुमार, अभय कुमार,नवीन कुमार, गजेन्द्र कुमार गुप्ता, शिष्मणि कुमारी, देवरानी देवी, संजू कुमारी सिन्हा
मीरा सिंह , सुनैना, सुनीता,रानी कुमारी, प्रशिला बारा, मनिता, पिंकी देवी, मुन्नी, माला कुमारी
मुक्ता नारायण , शिवानी कुमारी
अर्चना खत्री शामिल रहें।


Share The News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *