विजया गार्डन में निवासियों का विरोध प्रदर्शन, बाहरी तत्वों के घुसने पर रोक की मांग

Share The News

नीतू सिंह Jharkhand aaj tak in

जमशेदपुर बिरसा नगर थाना अंतर्गत स्थित विजया गार्डन के निवासियों ने आज गेट नंबर 3 को जाम कर दिया. मौके पर पुलिस ने आकर लोगों को समझाया. जानकारी के अनुसार बीती रात दो कार आमने-सामने आ गए. जिसमें एक विजया गार्डन से बाहर के व्यक्ती का था. बाहर के लोगों द्वारा विजया गार्डन में रह रहे लोगों से विवाद हुआ. विजया गार्डन में रह रहे लोगों के कार का शीशा तोड़ दिया गया एवं हाथापाई की गई. आज निवासियों ने बाहरी के आवागमन पर रोक लगाने की मांग की. सिक्युरिटी गार्ड को निर्देश दिया जाय की वे सही तरीके से चेकिंग करें. पुर्व मे भी यह मांग की गई है. लोगों ने कहा शीघ्र ही इसके लिए उपायुक्त को ज्ञापन दिया जाएगा. दोषियों पर कारवाई की मांग की गई


Share The News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *