Vinay singh jharkhand aajtak in
झारखंड सरकार अपने सारे वादे को निभाती जा रही है .झारखंड सरकार की ओर से जारी किए गए बयान में कहा गया है कि सिर्फ मैया सम्मान योजना ही नहीं बल्कि इसके अलावे भी सारी योजनाएं को धरातल पर लाने का काम हो रहा है इससे गांव-गांव में विकास हो रहा है.
झारखण्ड की अबुआ सरकार निभा रही है अपना वादा। होली पर्व से पहले तीन महीने की मंईयां सम्मान राशि ₹7500 एक साथ सभी बहनों के खाते में जानी शुरू हो चुकी है।
यह सम्मान राशि सिर्फ आर्थिक सहयोग नहीं, बल्कि झारखण्ड की हर बहन और बेटी के सशक्तिकरण और सम्मान का प्रतीक है।
अबुआ सरकार राज्यकर्मी स्वास्थ्य बीमा योजना लेकर आई है, जिसमें राज्य कर्मियों, सेवानिवृत्त कर्मियों और अधिवक्ताओं को 10 लाख तक की चिकित्सा सुविधा मिलेगी।
साथ ही, मुख्यमंत्री अबुआ स्वास्थ्य सुरक्षा योजना के तहत राशन कार्डधारी परिवारों को 15 लाख तक का मुफ़्त इलाज की सुविधा भी दी जा रही है।
आपकी सुरक्षा हमारी ज़िम्मेदारी है!