प्रथम जेपीएससी की टॉपर शालिनी विजय एवं उसकी मां, भाई ने की आत्महत्या.

Share The News

Nitusingh jharkhand aajtak in

प्रथम JPSC की टॉपर रही शालिनी विजय, उनकी मां शकुंतला और भाई मनीष विजय ने आत्महत्या कर लिया है.यह घटना केरल में घटी है. मनीष विजय केरल के KAKANAD में कस्टम विभाग में अतिरिक्त आयुक्त के पद पर कार्यरत थे. शालिनी विजय जेपीएससी वन की टॉपर रही थी और लंबे समय तक झारखंड में डिप्टी कलेक्टर रैंक में काम कर रही थी. 2 साल पहले ही वह छुट्टी पर गई थी. उसके बाद ड्यूटी पर वापस नहीं आई थी. शालिनी विजय मूल रूप से केरल की रहने वाली थी. रिपोर्ट के मुताबिक शालिनी विजय अपने भाई मनीष जो केंद्रीय उत्पाद शुल्क के सहायक आयुक्त थे और मां को केरल के एर्नाकुलम के KAKANAD स्थित सरकारी आवास में मृत पाया गया. शालिनी विजय में उसके भाई मनीष घर में ही फांसी लटका हुआ मिला जबकि उसकी मां शकुंतला का डेड बॉडी बिस्तर पर मिला है .पुलिस के मुताबिक तीन दिन पहले ही यह घटना घट चुकी थी. मनीष विजय ने करीब एक सप्ताह पहले छुट्टी लिया था. छुट्टी खत्म होने के बाद जब कार्यालय नहीं पहुंचे तो उनके साथ काम करने वाले लोग उनके घर पर पहुंचे तो देखा कि घर से दुर्गंध आ रही थी. तब घटना की जानकारी पुलिस को दी पुलिस ने दरवाजा तोड़ा तब देखा कि सारे लोग वहां मृत अवस्था में पड़े हुए हैं .मनीष विजय के सहयोगी ने पुलिस को बताया है कि उसकी मां पहले से यहां रहती थी करीब साल भर पहले उसकी बहन भी यहीं आकर रहने लगी थी पुलिस इस बात का तहकीकात कर रही है कि किन वजह से सभी लोगों की मौत हुई है.


Share The News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *