Nitusingh jharkhand aajtak in
हाल के दिनों मे कॉमेडी को लेकर कई आलोचना हो रही है, इसके पहले फरवरी 2015 में एआइबी नॉकआउट नाम से शुरू हुए शो पर विवाद हुआ था. जिसमें कई फ़िल्मी सितारे भी आए थे .बाद में शो के ऊपर प्राथमिक दर्ज हुआ और शो बंद हो गया. इसी प्रकार से वीर दास को 2021 में वॉशिंगटन डीसी के एक केंद्र में उसके शो के लिए पुलिस से शिकायत की गई थी. उनका भी शो को बंद किया गया .कॉमेडियन किकू शारदा को 2016 में कॉमेडी नाइट्स विद कपिल में डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम की नकल करने और धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के मामले में गिरफ्तार किया गया था. इसी प्रकार से वर्ष 2020 में कॉमेडियन कुणाल कमरा पर भी सुप्रीम कोर्ट की अवमानना का मुकदमा दायर हुआ था. कॉमेडियन मुंनवर फारुकी और नलिन यादव को 2021 में मध्य प्रदेश में हिंदू देवी देवता और गृह मंत्री अमित शाह के बयान के बारे में टिप्पणी करने के लिए गिरफ्तार किया गया था. बाद में उन्हें जमानत पर रिहा किया गया. इस समय रणवीर इलाहाबाद या को कोर्ट ने गिरफ्तार करने से तो रोका लेकिन उन्हें काफी डांट फटकार लगाई और कहा कि ऐसे लोगों के कारण समाज बदनाम होता है.