Nitusingh abtaknews.live
झारखंड के नए राज्यपाल के रूप में संतोष गंगवार की नियुक्ति कर दी गई है. इसके पूर्व राज्यपाल डॉक्टर cp राधाकृष्णन को महाराष्ट्र का नया राज्यपाल बनाया गया है. संतोष गंगवार उत्तर प्रदेश के बरेली सीट से लोकसभा के सांसद रहे हैं. आठ बार सांसद रहे हैं .पूर्व में सरकार में कपड़ा मंत्रालय का विभाग भी वे संभाल चुके हैं. संतोष गंगवार को हेमंत सोरेन ने बधाई देते हुए कहा है कि इससे झारखंड का और भी बेहतर विकास होगा और सरकार ने राज्यपाल को पूर्ण रूप से कॉर्पोरेट करेगी. संतोष गंगवार को इस बार लोकसभा का टिकट नहीं दिया गया था. तभी से यह कयास लगाया जा रहा था कि उन्हें महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी जा सकती है. अब राष्ट्रपति ने उन्हें झारखंड का नया राज्यपाल बना दिया है. संविधान के अनुच्छेद 155 के द्वारा राष्ट्रपति राज्यपाल की नियुक्ति करते हैं एवं संविधान के अनुच्छेद 156 के द्वारा राष्ट्रपति राज्यपाल को उनके पद से हटा सकते हैं हालांकि राष्ट्रपति का यह अपना फैसला नहीं होता है. इसके लिए केंद्र के मंत्रिमंडल एवं कैबिनेट की सिफारिश आवश्यक होती है. झारखंड में विधानसभा चुनाव होने वाला है .ऐसे में jmm एवं कांग्रेस की गठबंधन के साथ किस प्रकार से संतोष गंगवार मिलकर के काम करेंगे ,यह देखना पड़ेगा, क्योंकि भारतीय जनता पार्टी लगातार वर्तमान सरकार पर हमलावर है और उन्होंने कहा है कि संविधान को उल्लंघन करके काम हो रहा है.