एनसीटीई द्वारा की गई बैठक में कोल्हान के दो B.Ed कॉलेजों की मान्यता रद्द कर दी गई है जिसमें सरायकेला के इंस्टिट्यूट ऑफ एजुकेशन और चांडिल के आशु किस्कू मेमोरियल एंड रवि किस्कू टीचर्स ट्रेनिंग इंस्टिट्यूट की मान्यता रद्द कर दी गई है बता दें कि 2020-2021 के लिए इन कॉलेजों में एडमिशन नहीं लेने का आदेश जारी किया गया है।

एनसीटीई ने बताया कि मान्यता के शर्तों को पूरा नहीं करने के कारण इनकी मान्यता रद्द कर दी गई है एवं कहा कि इसमें शिक्षकों की योग्यता व समय-समय पर वेबसाइट पर आवश्यक जानकारी भी अपडेट नहीं की गई है जिन कारणों से इनकी मान्यता को रद्द कर दिया गया है।