जेपीएससी एवं जेएसएससी को लेकर विधायक बंधु तिर्की ने कहा है कि शिक्षक नियुक्ति व जेपीएससी को लेकर बार-बार विवाद होता रहा हैं जिसकी हेमंत सरकार द्वारा समीक्षा की जानी चाहिए । उन्होंने कहा कि छात्रों द्वारा जेपीएससी परीक्षा के रिजल्ट आने के बाद भी इसमें सुधार की मांग की जा रही है एवं छात्रों द्वारा आपत्ति जताई गई है इस पर कोई भी कार्यवाही नहीं की गई।
उन्होंने पिछली सरकार द्वारा बनाया गया स्थानीय नीति को गलत ठहराया है.

उन्होंने कहा कि स्थानीय नीति गलत बनाई गई है एवं राज्य के आदिवासी व मूलवासी छात्रों को हेमंत सरकार से उम्मीदें हैं। उनका कहना है कि झारखंड में होने वाली नियुक्ति में बाहरी को मौका दिया गया है परंतु नई सरकार के आने के बाद छात्रों को न्याय की उम्मीद दिखी है। बता दे कि उन्होंने कि द्वितीय ,तृतीय व चतुर्थ वर्ग की नौकरी में स्थानीय आरक्षित करने की व्यवस्था करनी चाहिए अधिकारियों के भरोसे नहीं छोड़ा जाना चाहिए इसलिए राज्य के लोगों को ध्यान में रखकर सरकार द्वारा स्थानीय नीति तय की जाए।