जेपीएससी मुख्य परीक्षा ,कॉपी चेकिंग वाले सारे टीचर के पतरातू डैम में एक साथ रहने पर जेपीएससी ने दी सफाई.

Share The News

Nitusingh abtaknews.live

झारखंड लोक सेवा आयोग मुख्य परीक्षा की कॉपी चेकिंग के लिए कई अलग-अलग राज्य के शिक्षक झारखंड में आए हुए हैं ,आज अचानक से सोशल मीडिया पर झारखंड लोक सेवा आयोग से जुड़े टीचर की तस्वीर और वीडियो काफी तेजी से वायरल होने लगा जिसका मुख्य कारण था कि 50 से अधिक टीचर जेपीएससी मुख्य परीक्षा का कॉपी काट रहे हैं. बताया जाता है कि इस बार अधिकांश शिक्षक दूसरे राज्य से झारखंड में कॉपी चेक करने के लिए आए हैं, उन्होंने घूमने की इच्छा जाहिर की और पतरातू डैम घूमने चले गए .जबकि जानकारों का मानना है की पूरी परीक्षा प्रक्रिया को लेकर गोपनीयता रखी जाती है. अगर इस प्रकार से चीज होगी तो लोगों का भरोसा टूटेगा .आयोग के सेक्रेटरी अक्षय कुमार सिंह भी साथ गए हैं यह भी जानकारी है लेकिन उन्होंने कहा है कि इसकी जानकारी उन्हें नहीं है कि शिक्षक घूमने के लिए गए हैं .शिक्षक कंप्यूटर पर कॉपी जांच रहे ऐसे में किसी प्रकार की कोई दिक्कत होने की संभावना नहीं है.


Share The News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *