Navin abtaknews.live
एनसीईआरटी ने अपनी पुस्तकों में बदलाव करते हुए अयोध्या में बाबरी मस्जिद गिराए जाने ,गुजरात में दंगा होने और मुसलमान के मारे जाने और मणिपुर के भारत में विलय के संदर्भ में संशोधन किया है. पहले एनसीईआरटी में यह लिखा हुआ था कि 2002 में गुजरात में गोधरा कांड के बाद हुए दंगों में 1000 से अधिक लोग मारे गए जिसमें ज्यादातर मुस्लिम थे लेकिन अब 2002 में गुजरात में गोधरा कांड के बाद हुए दंगों के दौरान 1000 से अधिक लोग मारे गए हैं .सिर्फ यह जिक्र किया गया है इसी प्रकार से जम्मू कश्मीर मामले में पहले यह लिखा हुआ था कि यह भारत का दावा है कि यह क्षेत्र अवैध कब्जे में है पाकिस्तान इस क्षेत्र को आजाद पाकिस्तान के रूप में वर्णित करता है. वर्तमान में यह संशोधन किया गया है कि एक भारतीय क्षेत्र है जो पाकिस्तान के अवैध कब्जे में है तथा पाकिस्तान अधिकृत इसे जम्मू और कश्मीर कहा जाता है. इसी प्रकार से मणिपुर मामले में एनसीईआरटी में लिखा हुआ था कि भारत सरकार मणिपुर की निर्वाचित विधानसभा से परामर्श किए बिना सितंबर 1949 में विलय समझौते पर हस्ताक्षर करने के लिए महाराज पर दबाव डालने में सफल रहे लेकिन संशोधन करते हुए अब यह लिखा गया है कि भारत सरकार सितंबर 1949 में महाराज को विलय समझौते पर हस्ताक्षर करने के लिए मनाने में सफल रही.