जेएसएससी ने जारी किया pgt के सभी विषय का रिजल्ट

Share The News

Noting abtaknews.live

स्नातकोत्तर प्रशिक्षित शिक्षक प्रतियोगिता परीक्षा 2023 नियमित भर्ती एवं बैकलॉग भर्ती के आधार पर वाणिज्य अंग्रेजी अर्थशास्त्र इतिहास संस्कृत हिंदी एवं गणित विषय के लिए अल्प सूचीबद्ध अभ्यर्थियों के प्रमाण पत्र की जांच आयोग कार्यालय जारी कर दिया है. यह रांची में 13 मार्च से लेकर 16 मार्च तक चलेगा. वाणिज्य विषय में कुल मिलाकर 289 स्टूडेंट को बुलाया गया है. वही अंग्रेजी विषय में कुल मिलाकर 311 स्टूडेंट को बुलाया गया है. अर्थशास्त्र विषय में 219 कैंडिडेट को बुलाया गया है एवं इतिहास विषय में सब मिलकर 243 स्टूडेंट है .संस्कृत विषय में 169 स्टूडेंट है जबकि हिंदी विषय में कुल मिलाकर 217 स्टूडेंट है .वही गणित विषय में 314 स्टूडेंट को बुलाया गया है .अभ्यर्थी जांच हेतु ऑनलाइन आवेदन में की गई प्रविष्टि से संबंधित प्रमाण पत्र की मूल प्रति एक अपना हस्ताक्षर वाला छाया प्रति तथा हाल में खींचा गया एक पासपोर्ट आकार का रंगीन फोटो लेकर उपस्थित होंगे .प्रमाण पत्र की जांच में उपस्थित नहीं होने पर एवं प्रमाण पत्र प्रस्तुत नहीं करने की अवस्था में सम्मिलित अभ्यर्थी को हटा दिया जाएगा. इसके लिए एडमिट कार्ड शैक्षणिक योग्यता संबंधी प्रमाण पत्र मैट्रिक इंटरमीडिएट स्नातक स्तर pg, b.ed अथवा जो अन्य कोर्स किए हैं .आरक्षण वाला और स्थानीयता वाला प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, खेलकूद कोटा, दिव्यांग कोटा, भूतपूर्व सैनिक एवं अनुभव संबंधी प्रमाण पत्र लेकर जाना है, जो किसी कैंडिडेट ने अप्लाई करते समय फॉर्म में भरा था. यहां ध्यान यह भी देना है की प्रमाण पत्र के जांच के दौरान किसी भी उम्मीदवार को हटाए जा सकता है एवं आयोग आवश्यकता अनुसार सीट के परिपेक्ष में इस सूची में जो अंकित रोल नंबर है इससे अलग हटकर दूसरे रोल नंबर वाले को भी प्रमाण पत्र जांच के लिए बुला सकता है. इसी के साथ-साथ हाईकोर्ट में जो केस चल रहा है मनोज वर्मा एवं अन्य झारखंड सरकार का इसमें उच्च न्यायालय के फैसला आने के बाद इस पर असर भी पड़ेगा.


Share The News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *