Jharkhand news
बोकारो के इंडस्ट्रियल एरिया में पूर्वी भारत का सबसे बड़ा एथेनॉल प्लांट लगाया जाएगा .इस पर 242 करोड रुपए की लागत आएगी .दोनों प्लांट के लिए झारखंड औद्योगिक राज्य विकास प्राधिकरण ने अपनी मंजूरी दे दी है. इस प्लांट से पूरे देश में इथेनॉल की सप्लाई की जाएगी. दोनों प्लांट शुरू होने से करीब 2500 लोगों को रोजगार भी मिल पाएगा .केंद्रीय ग्राउंड वॉटर अथॉरिटी ने इन प्लांट के लिए अंडरग्राउंड पानी के दोहन की एनओसी दे दी है. वही झारखंड सरकार से फैक्ट्री लाइसेंस और सिटी इस एजेंसी को काम शुरू करने की स्वीकृति भी मिल गई है. इन दोनों प्लांट से रोजाना 290000(2.90 lacs letre) लीटर एथेनॉल का उत्पादन होगा.