राज्य में दारोगा के पद पर नियुक्ति प्रतियोगिता परीक्षा के माध्यम से नियुक्ति नियमावली को रद्द करने की बात सामने आ रही है बता दें कि इस संबंध में प्रस्ताव तैयार कर गृह सचिव को भेज दिया गया है। गौरतलब है कि इसमें पूर्व की तरह 50% प्रोन्नति के माध्यम से भरने की अनुशंसा की गई थी, इसमें से 25% सीमित प्रतियोगिता परीक्षा एवं 25% प्रोन्नति के माध्यम से भरे जाने का प्रावधान था।

गौरतलब है कि पिछले नियुक्ति के लिए 1544 पदों पर झारखंड सरकार द्वारा विज्ञापन प्रकाशित किया गया लेकिन खाली पद पर सिर्फ 397 लोगों को ही चयनित किया गया जबकि वर्तमान में 1151 पदों पर अब तक रिक्तियां नहीं भरी गई है।