परिवहन विभाग की समीक्षा के दौरान विभागीय मंत्री चंपई सोरेन ने कहा कि लक्ष्य के अनुसार राजस्व की वसूली जरूरी है जिसके लिए वाहनों की जांच फिर से शुरू की जाए एवं राजस्व की वसूली की जाए इसे लेकर पूरे सभी राज्य में वाहन जांच अभियान जल्द शुरू किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि वर्तमान में राँची ,जमशेदपुर धनबाद सहित कई अन्य जिलों में जाम की स्थिति बनी रहती है जिसको निजात दिलाने के लिए ठोस कार्यवाही करने को कहा है।