झारखंड करंट अफेयर्स 7 अक्टूबर 2023

Share The News

Nilam abtaknews.live

1. तेनुघाट परियोजना से बिजली का उत्पादन कब होगा और कितने मेगावाट का यह प्लांट है- तेनुघाट बिजली परियोजना से उत्पादन वर्ष 2024 में होगा , सुपर थर्मल पावर प्लांट है. इससे 4000 मेगावाट बिजली का उत्पादन किया जाएगा इसके लिए जी बीएल द्वारा उत्पादन किया जा रहा है +पतरातू विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड.

2. झारखंड में कितने एकलव्य मॉडल विद्यालय चलाए जा रहे हैं-, यह योजना किसके द्वारा शुरू की गई है एवं किस क्षेत्र में यह स्कूल खोला जाता है.- वर्ष 2023 तक झारखंड में 91 एकलव्य मॉडल आवश्यक स्कूल बनाए जा रहे हैं. यह योजना केंद्र सरकार का आदिवासी कल्याण मंत्रालय द्वारा चलाया जाता है. इनमें से 28 का निर्माण राज्य सरकार को करना था जिसमें राज ने 21 का निर्माण पूरा किया है .यह विद्यालय उन क्षेत्र में खोला जाता है जहां आदिवासी की संख्या 50% से अधिक है. न्यूनतम इसके लिए 20000 की जनसंख्या होनी चाहिए. झारखंड राज्य में 61 प्रखंड है .जहां आदिवासी की संख्या 20000 से अधिक है.

3. राष्ट्रमंडल संसदीय संघ का वर्ष 2023 के सम्मेलन में झारखंड से कौन शामिल हुए ,अगला सम्मेलन कहां होगा?- राष्ट्रमंडल संसदीय संघ का सम्मेलन वर्ष 2023 में घाना की राजधानी अकरा में हुआ .अगला वर्ष सिडनी में होगा जो ऑस्ट्रेलिया में है. झारखंड की ओर से विधानसभा के अध्यक्ष रविंद्र नाथ महतो इसमें शामिल हुए .वह राष्ट्रमंडल संसदीय संघ झारखंड के अध्यक्ष भी हैं.

4. चीन की एशियाई खेल में में कबड्डी के commentry के लिए झारखंड से चुना गया है -इसके लिए शाहिद अनवर का चुनाव किया गया है.जमशेदपुर के हैं .भारतीय महिला और पुरुष टीम फाइनल में अपना पदक पक्का कर चुकी है .अब स्वर्ण पदक के लिए इनको commentry लिए बुलाया गया है.

5. झारखंड में वर्ष 2007 में जो परिसीमन के लिए कार्य शुरू हुआ था उसमें अनुसूचित जाति एवं जनजाति के लिए कितनी सीट थी- झारखंड में अनुसूचित जनजाति की आबादी घटने के कारण 2007 में होने वाले परिसीमन में लोकसभा और विधानसभा की सीटों की संख्या पर सीधा असर पड़ा था. परिसीमन की रिपोर्ट में राज्य की 28 विधानसभा सीट घटकर 22 तथा लोकसभा की पांच सीट घटकर चार हो गई थी. वहीं अनुसूचित जाति के लिए लोकसभा के लिए आरक्षित सीट एक से बढ़कर दो हो गई थी और विधानसभा के सीट भी 9 से बढ़कर 11 हो गई थी लेकिन जनजातीय समुदाय के विरोध के कारण इस परिसीमन के प्रस्ताव को झारखंड में लागू नहीं किया गया था.

6. वर्ष 2011 की जनगणना की रिपोर्ट के अनुसार झारखंड में कितना प्रतिशत जनजाति है- इसके अनुसार झारखंड में 26 प्रतिशत जनजाति है .लगभग कुल जनसंख्या 3 करोड़ 29 लाख 88000 है .इसमें से 86 लाख 45 हजार अनुसूचित जनजाति है .आजादी के बाद झारखंड में 10% जनजाति की आबादी घटी है.

7. 1951 में जब जनगणना हुआ था उसे समय झारखंड बिहार में था आदिवासी की संख्या कितनी थी -उसे समय 36% आदिवासी की संख्या थी.


Share The News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *