राज्य में मॉडल स्कूलों को आवासीय बनाने की प्रक्रिया शुरू

Share The News

मुख्यमंत्री के निर्देश पर स्कूली शिक्षा व साक्षरता विभाग ने हर जिले की एक मॉडल स्कूलों को आवासीय बनाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। बता दें कि इसके लिए राज्य में वर्तमान में 88 मॉडल स्कूल है जिसमें से 66 विद्यालयों के भवनों का निर्माण कार्य पूरा हुआ है एवं कस्तूरबा विद्यालयों में गुणवत्ता युक्त शिक्षा को सुनिश्चित करने के लिए आवश्यकता के अनुसार पुनर्गठन करने का निर्देश दिया गया है।

बता दें कि जल्द ही इसके लिए शिक्षकों की बहाली भी की जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा है कि विद्यालय में सभी सुविधाओं को चालू रखने व वोकेशनल के शिक्षकों के मानदेय का भुगतान समय पर किया जाए यदि ऐसा नहीं होता है तो दोषी एजेंसी पर कार्रवाई भी की जाएगी।


Share The News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *