कैबिनेट फैसले में इंजीनियरिंग कॉलेज एवं पॉलिटेक्निक में शिक्षकों की नियुक्ति को लेकर नेट और गेट की अनिवार्यता को समाप्त कर दिया गया है। नियमावली बिहार अभियंत्रण शिक्षा सेवा नियमावली 2020 व बिहार पॉलिटेक्निक शिक्षा सेवा नियमावली 2020 बनाई गई है।

जिसमें नीतीश कुमार की अध्यक्षता में दोनों नियमावली में संशोधन किया गया। जिसमें शैक्षणिक योग्यता के आधार पर 60 अंक व लिखित परीक्षा के आधार पर 40 अंकों का वेटेज दिया जाएगा।