आंगनवाड़ी केंद्रों में 1 दिन के ईंधन के लिए दिए जाते हैं केवल 4 रूपये

Share The News

आंगनबाड़ी केंद्रों में 3 से 6 वर्ष के बच्चों के लिए बनाए जा रहे पोषाहार योजना के तहत एक बच्चे पर सरकार 13 पैसे का ईंधन दे रही है। बता दें कि यदि हर रोज लगभग ₹4 केंद्र द्वारा आंगनवाड़ी केंद्रों को दिए जाते हैं। इससे यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि महंगाई के समय में ₹4 से 30 बच्चों का पोषाहार बनाना मुश्किल कार्य है जिसमें नाश्ता ,दाल ,भात ,सब्जी पकाया जाता है।

2019 में कैबिनेट की मंजूरी के बाद समाज कल्याण विभाग ने इस पर मुहर लगा दी थी जिसके मुताबिक आंगनवाड़ी केंद्रों में सुबह का नाश्ता दोपहर का भोजन बनाया जाता है। इस कारण कुछ सामाजिक संगठनों ने आंगनवाड़ी वर्कर्स यूनियन के खर्च को लेकर विरोध प्रकट किया है।


Share The News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *