BPSC को क्यों करना पड़ा बदलाव

Share The News

Nidhi abtaknews.live

बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा 69वीं संयुक्त प्रारंभिक प्रतियोगिता में फिर से नया बदलाव किया गया है. स्टूडेंट के डिमांड को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है. संयुक्त प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा में पांचवा ऑप्शन ए हटा दिया गया. इसमें एक प्रश्न के लिए अब 4 ऑप्शंस रहेंगे. (एबीसीडी) .बी p एससी के अध्यक्ष अतुल प्रसाद ने यह जानकारी दी .हालांकि परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग लागू रहेगा और गलत उत्तर के लिए एक तिहाई अंक काट लिया जाएगा .वर्तमान में सीडीपीओ और संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा समेत समान प्रकृति की चार परीक्षा के लिए बीपीएससी द्वारा एकीकृत 69th में संयुक्त प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा 30 सितंबर को आयोजन किया जा रहा है. 15 नवंबर को इसका रिजल्ट निकाल दिया जाएगा. 9 से 16 दिसंबर तक मुख्य परीक्षा ली जाएगी .लगभग 270000 अभ्यर्थियों ने आवेदन दिया है. बी p एससी ने अपने परीक्षा में कई प्रकार का बदलाव किया है.

अच्छी बात यह है कि बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा स्टूडेंट के डिमांड पर चर्चा की जाती है और विचार करके उसके अनुसार प्रक्रिया को पूरा किया जाता है. जबकि झारखंड लोक सेवा आयोग में स्टूडेंट के आंदोलन पर आयोग द्वारा कोई विचार ही नहीं किया जाता है. फिलहाल झारखंड लोक सेवा आयोग की परीक्षा कब होगी इसे लेकर sansai बरकरार है


Share The News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *