मालूम हो कि विधानसभा की ओर से आवंटित आवास को खाली करने को लेकर दो बार नोटिस दे दी गई है। इसके बावजूद अगर आवास खाली नहीं किया जाता है तो विधायकों की पेंशन रोकी जा सकती है। बता दें कि नोटिस के बाद विधायक अशोक कुमार ,राजकुमार यादव,रामचंद्र व शशिभूषण सांभर ने आवास खाली कर दिया है।

इसके अलावा बाकी 35 विधायकों ने अब तक आवास खाली नहीं किया गया है। गौरतलब है कि कुछ दिनों पहले इन्हें 7 दिन के अंदर आवास खाली करने की नोटिस दी गई थी बावजूद इसके अब तक आवास खाली नहीं किया गया है।