आदिवासी इतना तेज कैसे हो गए? कहा इरफान अंसारी ने

Share The News

Nidhi abtaknews.live

कांग्रेस के विधायक इरफान अंसारी ने आदिवासी समाज पर एक टिप्पणी किया है. यह अब सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है .इसमें इरफान अंसारी बाबूलाल मरांडी को देखते हुए बोलते हैं कि हमको समझ में नहीं आ रहा है की आखिर आदिवासी इतना तेज कैसे हो सकता है ?हालांकि इस बयान को विधानसभा के कार्यवाही से हटा दिया गया है लेकिन अब सदन के बाहर आदिवासी समाज इस बयान को लेकर आंदोलन कर रहा है .आदिवासी समाज का मानना है की इरफान अंसारी ने जानबूझकर ऐसा बयान दिया है .यह बयान अनुपूरक बजट के कटौती प्रस्ताव के समय में इरफान अंसारी ने दिया.

झारखंड में सरकार जातीय जनगणना करवाएगी bill होगा प्रस्तुत

Nidhi abtaknews.live

झारखंड विधानसभा में सरकार ने बताया है कि वह जातीय जनगणना करेंगे, इसके लिए केंद्र को बिल पास करवा करके भेजा जाएगा .इसके साथ ओबीसी को आरक्षण अधिक दिया जाएगा .सदन के अंदर प्रदीप यादव ने सरकार से पूछा था कि राज्य में पिछड़ों की आबादी 50% से लेकर 60% है लेकिन सरकारी नौकरी में इनको सिर्फ 14% आरक्षण मिल रहा है .कुछ जिला में ओबीसी का आरक्षण शून्य है इसलिए जाति आधारित जनगणना कराई जाए वर्तमान में राज्य में अनुसूचित जनजाति को 26% अनुसूचित जाति को 10% ओबीसी एक को 8% ओबीसी 2 को 6% और आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को 10% का आरक्षण दिया जाता है.

झारखंड मैं इनकम टैक्स विभाग के नाम पर फर्जी विज्ञापन

Nidhi abtaknews.live

इनकम टैक्स विभाग रांची के नाम से डाटा एंट्री ऑपरेटर का विभिन्न पद पर नोटिफिकेशन निकाला गया है जो फर्जी है .इसमें यह बताया गया है की इनकम टैक्स विभाग को बड़ी संख्या में डाटा एंट्री ऑपरेटर की आवश्यकता है इसके लिए इच्छुक उम्मीदवार दिए गए साइट पर आवेदन जमा कर सकते हैं लेकिन इनकम टैक्स विभाग ने कहा है कि ऐसी कोई नियुक्ति प्रक्रिया उन्होंने शुरू नहीं किया है. यह किसी ठग का काम हो सकता है.


Share The News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *