2006 में भाजपा से अलग होकर श्री बाबूलाल मरांडी ने झाविमो पार्टी बनाई थी बता दें कि 14 वर्ष बाद वह एक बार फिर 17 फरवरी को भाजपा में अपनी पार्टी झाविमो का विलय करेंगे। बता दें कि इसके लिए दिल्ली में सारी औपचारिकताएं पूरी कर ली गई है एवं 17 फरवरी को एक कार्यक्रम में श्री मरांडी अपनी पार्टी का विलय करेंगे ।

इस कार्यक्रम में जेपी नड्डा ,गृह मंत्री अमित शाह समेत अन्य वरिष्ठ नेता के मौजूद रहने की संभावना है । इस संबंध में भाजपा ने राष्ट्रीय नेतृत्व से विलय के सभी पहलुओं पर चर्चा कर ली है।