स्वास्थ्य विभाग ने जेपीएससी को भेजी 56 पदों पर फूड सेफ्टी अफसर की नियुक्ति की अधिसूचना

Share The News

राज्य में जल्द ही फूड सेफ्टी अफसर के 56 पदों पर नियुक्ति की जाएगी बता दें कि स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव डॉ नितिन मदन कुलकर्णी ने झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) को अधिसूचना भेजी है जिसमें उन्होंने फूड सेफ्टी अफसरों के पद पर जल्द नियुक्ति करने को कहा है . बता दे कि फूड सेफ्टी अफसर के 77 पद में से 56 पद रिक्त हैं एवं 21 पदों पर अफसर कार्यरत हैं।

उन्होंने बताया कि कम अफसर होने के कारण मिलावटी खाद्य पदार्थों में की रोकथाम के लिए दिक्कतों का सामना करना पड़ता है इसलिए उन्होंने नियुक्ति की अधिसूचना जेपीएससी को भेजी है इसमें सामान्य श्रेणी के 22 पद ,पिछड़ा वर्ग के लिए 8 पद, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए 6 पद एवं अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति श्रेणी में 20 पद रिक्त हैं।


Share The News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *