झारखंड में पहली बार अभियंता प्रमुख पद पर प्रमोशन देने पर हो रहा विचार

Share The News

झारखंड में पहली बार अभियंता प्रमुख पद पर प्रमोशन देने की पर विचार किया जा रहा है। बता दें कि कनीय अभियंता,अधीक्षण अभियंता के पद पर भी प्रमोशन देने के लिए सूची मंगवाई गई है जिसमें विचार विमर्श किया गया है। बता दें कि अफसरों से कहा गया है कि सारी सूची तैयार कर लें ताकि 2 महीने पहले ही इंजीनियरों को लंबित प्रोन्नति दे दी जाए।

बता दे कि विभागीय अभियंताओं के अनुसार 100 से भी ज्यादा कनीय अभियंताओं को प्रोन्नति दी जाएगी जिसमें 25 से 30 साल तक की सेवा के बाद भी इन्हें प्रोन्नति नहीं दी गई है। वही सहायक अभियंता को प्रमोशन देने की तैयारी की जा रही है बता दे कि ऐसे में वरीयता के हिसाब से करीब 20 इंजीनियरों को अधीक्षण अभियंता बनाया जाएगा।


Share The News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *