2016 में जेटेट उत्तीर्ण शिक्षक बहाली मोर्चा के अभ्यर्थी आज राजभवन के समक्ष धरना प्रदर्शन करने करेंगे उन्होंने कहा है कि पिछले 3 सालों से सरकार उन्हें नौकरी का आश्वासन दे रही है बावजूद इसके उन्हें नौकरी नहीं दी जा रही है। रविवार को मोरहाबादी के ऑक्सीजन पार्क में इनकी बैठक हुई बैठक में निर्णय लिया गया है ।

कि सोमवार को धरना प्रदर्शन करेंगे एवं उन्होंने यह भी बताया कि अगर उनकी मांगे पूरी नहीं की गई तो वह अनिश्चितकाल के लिए हड़ताल पर रहेंगे बता दें कि प्रदेश महासचिव पिनाकी सीट में बताया है कि हेमंत सोरेन ने चुनाव से पहले ही यह वादा किया था कि उनकी सरकार अगर बनती है तो वह जेटेट अभ्यर्थियों को नौकरी में सीधी नियुक्ति देंगे।