शिक्षा विभाग द्वारा प्रोजेक्ट बालिका उच्च विद्यालय में शनिवार को पेंशन आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें 5 शिक्षकों को सेवानिवृत्ति का लाभ मिला। बता दें कि विभाग ने बताया कि वह नहीं चाहते कि अपनी तरफ से कोई भी कमी करें।

इससे पहले भी इसका लाभ काफी शिक्षकों को मिला है। उन्होंने यह भी बताया कि और आने वाले समय में भी इसका लाभ मिलता रहेगा। इस कार्यक्रम में झारखंड माध्यमिक शिक्षा संघ के सचिव गंगा प्रसाद यादव कार्यालय के सहायक गोपाल रक्षित ,प्रधान स्कूल के प्रधानाचार्य व छात्र-छात्राएं मौजूद थे।