पारा शिक्षकों के नियमावली में बदलाव की प्रक्रिया शुरू

Share The News

गौरतलब है कि पारा शिक्षकों की नियमावली बजट सत्र से पहले तैयार कर ली जाएगी इसकी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। बता दें कि इस नियमावली में पारा शिक्षकों के सुझाव को शामिल कर उसके अनुरूप नियमावली तैयार की जाएगी ।वर्तमान में पारा शिक्षकों को दो आकलन परीक्षा पास करना अनिवार्य है एवं इसके साथ ही दोनों परीक्षा में पास नहीं करने वाले का सेवा काल समाप्त कर दिया जाएगा। सामान्य वर्ग के पारा शिक्षकों के लिए 60% अंक लाना भी अनिवार्य है एवं इसके साथ ही एससी/ एसटी/ दिव्यांगों को 5% अंक की छूट दी गई है ।

बता दें कि नियमावली में बदलाव के बाद 60% अंकों को कम कर 40 या 50 फीसदी की जाएगी। इसके अनुसार 5% अंकों की छूट एससी एसटी वर्ग एवं दिव्यांगों को दी जाएगी। बता दें कि अनुभव कार्य को लेकर भी पारा शिक्षकों के 10 साल के अनुभव को अनिवार्य करने पर पारा शिक्षक संघर्ष मोर्चा संघ ने इसका विरोध किया है। इसे लेकर भी नियमावली में बदलाव की जा सकती है, अगले सप्ताह इसकी उच्च स्तरीय कमेटी की बैठक होने की संभावना है।


Share The News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *