Shabina abtaknews.live
30 सितंबर को निर्धारित 69 बीपीएससी संयुक्त परीक्षा में पांचवा ऑप्शंस रखा जाए अथवा नहीं रखा जाए इस पर 68th पीटी में सफल अभ्यर्थी मेंस के आवेदन के समय राय लिया जाएग . 67th में मुख्य परीक्षा की कॉपी जांच के लिए 30 से अधिक एग्जामिनर को जिम्मेवारी दी गई है .अगर मुख्य परीक्षा में एक ही अंक पर अधिक अभ्यर्थी के होने पर निबंध के अंक को आधार माना जाएगा. पहले ऑप्शनल पेपर आधार होता था .निबंध पेपर में भी समान अंक आने की स्थिति में अधिक उम्र वालों को प्राथमिकता मिलेगी. वस्तुनिष्ठ प्रश्न वाली परीक्षा में बराबर अंक पर अधिक उम्र वाले को प्राथमिकता दिया जाएगा. बीपीएससी में अब एक समान परीक्षा के लिए एक ही प्रारंभिक परीक्षा लिया जाएगा. अब परीक्षा अलग-अलग नहीं होगी बल्कि साल में संयुक्त रूप से एक ही प्रारंभिक परीक्षा होगी इसकी शुरुआत 30 दिसंबर को निर्धारित 69 बीपीएससी संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा से होगी इसमें संयुक्त बीपीएससी के साथ सीडीपीओ, एपीपी आदि के अभ्यर्थी शामिल होंगे. यूपी हरियाणा मध्य प्रदेश की प्रारंभिक परीक्षा की तिथि को देखते हुए 68 th में संयुक्त मुख्य परीक्षा की तिथि तय की गई है. 12 मई को सामान्य ज्ञान प्रथम पेपर की परीक्षा होगी. 17 मई को प्रथम पाली में सामान्य ज्ञान द्वितीय पेपर और जबकि द्वितीय पाली में हिंदी की परीक्षा होगी. बीपीएससी ने परीक्षा और रिजल्ट को लेकर कई बहुत बड़ा बदलाव कर दिया है. मुख्य परीक्षा में सफल किसी अभ्यर्थियों को 30% से कम अंक देने पर अथवा 80% से अधिक अंक देने पर इंटरव्यू बोर्ड को कारण स्पष्ट करना होगा .68th mains परीक्षा से उत्तर पुस्तिका में किस प्रश्न का उत्तर किस page पर लिखना है यह तय रहेगा. किसी प्रस्ताव पर आपत्ति अब ईमेल की जगह पोर्टल पर ली जाएगी. पहली बार objection निशुल्क देंगे. दूसरी बार आप प्रति व्यक्ति दे सकेंगे जिन्होंने पहली बार आपत्ति दी है लेकिन दूसरी बार आपत्ति देने के लिए शुल्क के रूप में ₹500 देना होगा. विभिन्न परीक्षा के लिए आयोग के वर्तमान सिलेबस की समीक्षा के बाद जो अनुपयोगी हिस्सा है उसे हटा दिया जाएगा और सिलेबस से जोड़ा जाएगा जिससे रोजगार जुड़ा हुआ है. अप्रैल को स्थापना दिवस पर राज्यपाल और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आयोग को यह सुझाव दिया था बदलाव की जानकारी आयोग के अध्यक्ष और सचिव शशि भूषण ने दिया है.