मुगल साम्राज्य के चैप्टर एनसीईआरटी से हटाए गए, 2023-24 से नया सिलेबस होगा लागू

Share The News

Shabina abtaknews.live

एनसीईआरटी ने इतिहास में बहुत बड़ा बदलाव किया है .क्लास 12वीं के इतिहास नागरिक शास्त्र और हिंदी विषय के सिलेबस में भी बदलाव किया जा रहा है. इतिहास की किताब से मुगल साम्राज्य से जुड़ा चैप्टर को हटा दिया गया है. स्वतंत्र भारत में राजनीति किताब से जन आंदोलन का उदय और एक दल के प्रभुत्व का दौर को हटाया गया है. इसमें से कांग्रेस के प्रभुत्व की प्रकृति, सोशलिस्ट ,कम्युनिस्ट पार्टी, कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया ,भारतीय जनसंघ आदि को पढ़ाया जाता है. इस बदलाव को पूरे देश में लागू किया जाएगा. जहां पर स्कूल में एनसीईआरटी की पढ़ाई होती है .यह बदलाव वर्ष 2023- 2024 के कोर्स में लागू हो जाएगा .10 वीं की पुस्तक लोकतांत्रिक राजनीति भाग 2 से लोकतंत्र और विविधता लोकप्रिय संघर्ष और आंदोलन लोकतंत्र की चुनौती जैसे चैप्टर को हटा दिए गए हैं. 11वीं की पुस्तक थीम्स इन वर्ल्ड हिस्ट्री से सेंट्रल इस्मिक लैंड्स संस्कृति का टकराव और इंडस्ट्रियल रिवॉल्यूशन जैसे चैप्टर को हटाए गए हैं. वहीं हिंदी में आरोह भाग 2 से फिराक गोरखपुरी की गजल और अंतरा भाग 2 से सूर्यकांत त्रिपाठी निराला की रचना गीत गाने दो मुझे और विष्णु खरे की एक काम और सत्य को भी हटाया गया है. एनसीईआरटी ने इस संबंध में कहा है कि वैसे चैप्टर को जोड़ा जा रहा है जो प्रासंगिक हो और पढ़ने के बाद आने वाले समय में युवा उसका लाभ ले सके.


Share The News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *