जमशेदपुर में प्रशासन के साथ वार्ता सफल. शुक्रवार एवं शनिवार को भी निकाला जाएगा जुलूस .शहर बंद की घोषणा वापस

Share The News

Shabina abtaknews.live

जमशेदपुर में प्रशासन एवं अखाड़ा समिति के बीच का विवाद सुलझा लिया गया है. गौरतलब है कि अखाड़ा समिति का ट्रेलर जब्द करने के बाद गुस्साए प्रमुख अखाड़ा समिति ने जुलूस निकालने से मना कर दिया था .अखाड़ा समिति का कहना था कि जब तक प्रशासन द्वारा ट्रेलर को नहीं छोड़ा जाएगा तब तक वह लोग juloos नहीं निकालेंगे शुक्रवार की देर शाम तक किसी ने भी जुलूस नहीं निकाला. इसके बाद जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो की अध्यक्षता में अखाड़ा समिति और प्रशासन के बीच बैठक हुई लगभग 2 घंटे तक चली इस बैठक में निर्णय लिया गया कि बिना किसी रोक-टोक के जुलूस निकाला जाए. इसके बाद जमशेदपुर बंद को वापस ले लिया गया है.गौरतलब है कि जब बृहस्पतिवार को sakchi से आम बागान जाने के क्रम में झांकी जुलूस में एक ट्रेलर को प्रशासन द्वारा जप्त कर लिया गया था तो विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया और अखाड़ा समिति ने जुलूस नहीं निकालने का फैसला किया .


Share The News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *